Connect with us

बड़ी खबरें

धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर अनीश खान की मंगलवार को रीठी क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर जिले के कप्तान अजय पाल शर्मा तथा अन्य प्रशासनिक स्तर के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनीस खान की हत्या के बाद उनकी पत्नी रेशमा बानो ने कहा कि, अनीस पहले धनंजय सिंह के साथ रहते थें लेकिन अब नहीं थें। उन्हें ऐसे ही जो काम मिलता था कर लेते थे उन्हें मारने के पीछे की वजह हमें नहीं पता, कोई दुश्मनी होगी।

जानकारी के अनुसार, अनिल जब बाजार कुछ सामान लेने जा रहे थे तभी तीन बदमाशों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। हत्या के बाद सिकरारा थाना अंतर्गत रीठी गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं इस मामले में सिकरारा थाने के इंस्पेक्टर यजवेंद्र सिंह ने कहा कि, अनीस खान के पड़ोसियों से आज दोपहर में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। उसके पड़ोसी अनिकेत, प्रिंस और पांडू ने बाजार जाते समय उस पर हमला किया। पांडू ने गोली मारकर हत्या की है। तीनों फरार हैं और दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page