Connect with us

बड़ी खबरें

25 लाख के इनामिया कमांडर सहित 29 नक्सली मुठभेड़ में ढे़र

Published

on

Loading...
Loading...

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले के पुलिस थाना छोटेबेठियां अंतर्गत बिनागुंडा एवं कोरोनार के बीच हापाटोला के जंगल में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 29 नक्सली ढेर हो गए हैं। यह मुठभेड़, मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे से लेकर शाम लगभग चार बजे तक चली। मृत नक्सलियों के शवों के पास से सात एके 47 और तीन एलएमजी हथियार और इंसास रायफल की बरामदगी की गई है।

Loading...

इस मुठभेड़ में बीएसएफ के इंस्पेक्टर समेत दो जवान घायल हो गए हैं। इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगी है, जबकि कांस्टेबल को सामान्य चोट आई है। इन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। इसके अलावा मारे गए नक्सलियों में 25-25 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों के टाप कमांडर शंकर राव और महिला नक्सली ललिता के साथ राजू भी शामिल हैं। शेष अन्य नक्सलियों के शव की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page