Connect with us

सियासत

मेरा नाम केजरीवाल है और मैं….? आप नेता संजय सिंह ने बताया केजरीवाल का संदेश, केंद्र सरकार पर किया हमला

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। तब तक वे तिहाड़ जेल में रहेंगे। यहां उन्हें 2 नंबर बैरक में रखा गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से लोगों के लिए संदेश भेजा है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीएम केजरीवाल का यह संदेश सुनाया। इसमें उन्हें कहते सुना जा रहा, “मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है, मैं आतंकवादी नहीं हूं।”

इस दौरान संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि,अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी में रखी जा रही है और प्रताड़ित करने की योजना है। मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है। परिवार को अपमानित किया जा रहा है। ये अरविंद केजरीवाल दूसरी मिट्टी के बने हैं, IRS सेवा छोड़कर आये है, तोड़ने की कोशिश में और मजबूत होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, मोदी सरकार, अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं, आपको शर्म नहीं आती है। प्रधानमंत्री अपनी दुर्भावना में इस कदर बढ़ चुके हैं की उनके (केजरीवाल) परिवार और बच्चे से मुलाकात में बीच में शीशे की दीवार लगाकर कराई जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page