Connect with us

वाराणसी

मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंगलवार को आर्य महिला पीजी कॉलेज, वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ए, बी, सी, डी और ई के द्वारा मतदाता जागरुकता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था 1 जून 2024 को आसन्न निर्वाचन में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भगीदारी सुनिश्चित करना।

स्वीप (SWEEP) के अंतर्गत इस कार्यक्रम में विविध प्रकार के आयोजन करवाएं गये जैसे- नुक्कड़ नाटक, नृत्य, गायन, कविता पाठ और भाषण इत्यादि। सभी कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु था– मतदाता जागरुकता। कार्यक्रम में सभी छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदान देने हेतु जागरूक करवाया गया और शपथ दिलवाया गया की हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनायें रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण एवं किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुख्य अतिथि डी.पी.ओ डीपी सिंह नें छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया तथा उन्हें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से कैसे मतदाता सूची में कैसे अपना नाम पंजीकृत करवाएं यह भी बताया।

प्रो बालालखेंद्र, स्वीप समन्वयक, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी नें मतदान विषय पर बोलते हुए छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज की प्राचार्या प्रो रचना दूबे ने किया।

कार्यक्रम का संचालन आयुषी यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ पुष्पा त्रिपाठी, डॉ ममता गुप्ता, डॉ अन्नपूर्णा दीक्षित, डॉ स्वप्ना बंद्योपाध्याय, डॉ विनीता उपाध्याय, निर्वाचन आयोग के सुपरवाइजर एवं बीएलओ के अन्य अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ लक्ष्यगीत एवं समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page