वाराणसी
बाजार जाने के बहाने किशोरी को किया अगवा
वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के करोमा गाँव से एक किशोरी को अवसानपुर गाँव निवासी एक युवती बाजार ले जाने के बहाने घर से बुलाकर उक्त किशोरी को अगवा कर कहीं छिपा दिया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उक्त किशोरी का कहीं पता नहीं चला तो किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने पर पहुंच कर तीन लोगों के खिलाफ किशोरी को अगवा कर छिपाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार को दिन में लगभग तीन बजे अवसान पुर निवासी नेहा सरोज मेरे बेटी को अपने साथ हरहुआ कपड़ा खरीदने लेकर गयी लेकिन जब नेहा अकेले वापस घर आयी तो मैंने अपने बेटी के विषय में जानकारी माँगी तो उसने कहा कि वह किसी काम से रास्ते में एक दुकान पर रुक गयी तो मैं चली आयी। लेकिन काफी देर बाद भी जब मेरी बेटी घर नहीं आयी तब मैंने उसे खोजना शुरु किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग पाया।
सोमवार को औसानपुर के ही एक व्यक्ति ने बताया कि आज सुबह मेरी बेटी औसानपुर निवासी रवि विन्द से फोन पर बात कर रही थी और वह बनारस में किसी कालोनी में रह रही है। मुझे शक है कि मेरे बेटी बहाने से नेहा अपने साथ ले जाकर रामअवतार तथा रवि विन्द के मदद से उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।
