Connect with us

अपराध

दो पक्षों में जमकर चली लाठी डंडे, तीन लोग गंभीर रूप से घायल एक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अन्तर्गत ग्राम सभा नेहिया में दो परिवारों के बीच आपस में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हुई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए व एक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात्रि दो परिवारों के बीच में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी को लेकर लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई।‌ जिसमें ज्वाला पुत्र सामु उम्र लगभग 65 वर्ष, रमेश पुत्र सामू उम्र लगभग 55 वर्ष, जितेंद्र पुत्र रमेश उम्र लगभग 35 वर्ष, मिथुन पुत्र रमेश उम्र लगभग 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद इसकी सूचना परिवार वालों के द्वारा डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सभी लोगों को एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां पर घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टर के द्वारा उचित इलाज के लिए शहर भेज दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page