Connect with us

वाराणसी

‘अलविदा की नमाज’ सकुशल हुई संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में शुक्रवार को अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हुई। नमाज को लेकर सुरक्षा और सतर्कता का अलर्ट जारी किया गया था। रोजेदार और नमाजियों ने नमाज पढ़ने के लिए ज्ञानवापी पहुंच कर नमाज अदा किया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि, आगामी त्योहारों के मद्देनजर सभी एसीपी और थानाध्यक्षों को अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया था। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी कराई जा रही है।

ज्ञानवापी में नमाजियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुबह से चौकसी बढ़ा दी थी। ऐसे में सभी मस्जिदों में सकुशल जुमे की नमाज संपन्न कराई गई।अलविदा की नमाज को लेकर ज्ञानवापी, नदेसर जामा मस्जिद, लंगड़े हाफिज मस्जिद नई सड़क, शिया जामा मस्जिद दारानगर, लाट सरैया मस्जिद के अलावा पुलिस लाइन, अर्दली बाजार, दोषीपुरा, मुकीमगंज, बड़ी बाजार, पीलीकोठी, दालमंडी, हड़हा सराय, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, बजरडीहा आदि इलाकों की मस्जिदों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। जहां भारी संख्या में नमाजियों ने जुटकर नमाज अदा किया।

जानकारी के अनुसार, इस्लाम के सबसे पाक महीने माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा यानि अलविदा की नमाज अदा की गई। शहर और गांव के मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाजियों ने नमाज पढ़ा। मस्जिद में नमाजियों के लिए वजू समेत अन्य इंतजाम किए गए थें।रमजानुल मुबारक का आखिरी अशरा चल रहा है। शब-ए-कद्र की दो रातें भी बीत चुकीं हैं। आज पांच अप्रैल को रमजान में पड़ने वाला आखिरी शुक्रवार है, जिसे अलविदा जुमा के नाम से जाना जाता है। अकीदत व एहतराम के साथ चिलचिलाती धूप में भी बनारस के मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई।

मस्जिदों में अलविदाई खुतबा और नमाज अदा करने के बाद दुआ मांगी गई। इस दौरान मस्जिदों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटियों की ओर से दरी, चटाई, शामियाना, पानी आदि के इंतजाम किए गए थें।

आपको बता दें कि, गत दिनों बांदा में माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही कमिश्नरेट की पुलिस अलर्ट मोड पर रही। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल गश्त भी किया। पुलिस की ओर से लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page