Connect with us

वाराणसी

बस और ट्रक में आग लगने से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मंडुवाडीह थाना के महेशपुर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक यात्री बस और एक ट्रक में आग लगने क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मंडुवाडीह थाने की पुलिस की सतर्कता के कारण बस में सवार सभी 70 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। वहीं वाहन में आग लगने की दूसरी घटना महेशपुर इलाके में हुई जहां एक ट्रक में आग लगने से उसमें रखे लगभग 15 लाख रुपए के अंडे जलकर नष्ट हो गए। पुलिस के अनुसार, बस और ट्रक दोनों वाहनों में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के दुमका से बस 70 दर्शनार्थी लेकर अयोध्या होते हुए वाराणसी आ रही थी। भोर में लगभग तीन बजे महेशपुर के पास चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगी देख समीप ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने ओवरटेक कर उसे रुकवाया। इसके बाद बस में सो रहे सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। इस दौरान महेशपुर में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद आवागमन शुरू कराया गया। हालांकि जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।

वहीं दूसरी घटना महेशपुर इलाके में ही हुई जहां एक ट्रक में आग लगने के कारण उसमें रखे हुए करीब 15 लाख के अंडे जलकर नष्ट हो गए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page