Connect with us

अपराध

अज्ञात हमलावरों ने भट्ठा संचालक को किया घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के सैयादराजा थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव के पास ईंट भट्ठा संचालक को देर रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर गाड़ी में रखा पैसा भी लेकर फरार हो गए। चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने परिजनों को सूचना दिया। वहीं घायल भट्ठा संचालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने चंदौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ईंट भट्ठा संचालक के चचेरे भाई मोती मौर्य ने बताया कि, रोज की तहर अनिल अपने भट्ठे पर जा रहा था। कुछ लोग बेलवनिया पुल पर बैठे थे जिन्होंने अनिल को रुकने का इशारा किया और अनिल रुक गया। वह कुछ समझ पाता कि तभी हमलावरों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद गाड़ी में रखा 45000 लेकर फरार हों गए।

Loading...

चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंची तो भट्ठा संचालक खून से लथपथ था आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैयादराजा ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिला स्थिति गंभीर देख चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि मामले की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page