अपराध
वाराणसी : गौ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुई दो दर्जन से अधिक गोवंश
जिले की रोहनिया पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार को अपराह्न 2:45 बजे दो गौ तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक कंटेनर से करीब 30 गोवंश बरामद किया है। इसमें चार गोवंश मृत अवस्था में पाए गए। यह कंटेनर प्रयागराज से बिहार और फिर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद रोहनिया पुलिस ने, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम मोहम्मद लईक और मोहम्मद इरफान है। दोनों की आयु 23 वर्ष है और दोनों कौशांबी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, हम लोग गोवंशों को अलग-अलग जगह ले जाकर बिहार में इकट्ठा करते थे। इसके बाद ट्रक व कंटेनर में भरकर पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जाते थे।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल रंजन, राजदर्पण तिवारी, कांस्टेबल अजय गुप्ता एवं सुधीर कुमार शामिल रहें।
