Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : जबरन शराब पिलाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ज्वाइंट सीपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मामले में लीपापोती करने के आरोप में संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन ने शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी को जमकर लगाई फटकार

शिवपुर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में 11वीं की एक छात्रा को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । छात्रा जब इस मामले की शिकायत लेकर शिवपुर थाने गई तो कार्रवाई की बजाय उसे भगा दिया गया।

फिर‌ इसके बाद, मंगलवार को छात्रा ने संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन के पास पहुंची तो उन्होंने शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी को जमकर फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने छात्रा से संपर्क किया तो उसने बुधवार को आकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।

डॉ. के एजिलरसन, संयुक्त पुलिस आयुक्त ने इस मामले में कहा कि, महिला संबंधी अपराध को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिवपुर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एसीपी कैंट से भी जवाब-तलब किया जाएगा। प्रकरण में जांच कर प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने को कहा गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page