Connect with us

वाराणसी

देववंशी समाज, वाराणसी का 49 वां होली मिलन समारोह पूरी भव्यता और श्रेष्ठता के साथ सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

देववंशी समाज वाराणसी (स्थापित वर्ष 1950) का 49 वा होली मिलन समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ डॉ मधुमिता भट्टाचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर, संगीत एवं मंच कला संकाय BHU) के होली एवं चैती गीतों से हुआ। कार्यक्रम में द्वितीय प्रस्तुति पं तारक नाथ मिश्र (बनारस घराना) के सितार वादन की हुई, सितार की झंकार से कार्यक्रम स्थल एवं श्रोतागण झंकृत हो उठे।

कार्यक्रम में तीसरी आलौकिक प्रस्तुति डॉ सुचारिता गुप्ता (बनारस घराना) के होली, चैती, दादरा, ठुमरी और उपशास्त्रीय गायन की रही।कार्यक्रम में उपस्थित श्रोतागणों के रोम-रोम हर्षित हो उठे। चतुर्थ प्रस्तुति वादन विधा में पं अंशुमान जी महाराज ( सरोद वादक बनारस, घराना) के सरोद की करामात देखने और सुनने को मिली, पंचम प्रस्तुति देववंशी समाज के प्रधान संरक्षक मदन मोहन देववंशी के फाग गीत की रही। छठे और आखिरी में नृत्य विधा पारंगत और पद्मभूषण सितारा देवी के पौत्र पं विशाल कृष्ण द्वारा कथक नृत्य की रही। पंडित विशाल कृष्ण द्वारा शिव तांडव और राधा कृष्ण की होली का कथक के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया।

Loading...

अपनी भाव भंगिमा से सबको मोहित किया विशाल कृष्ण ने। तबले पर संगत पं श्रीकांत मिश्र और हारमोनियम पर पं गौरव मिश्र (पौत्र पद्मभूषण पं सामता प्रसाद मिश्र) रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन कुमार लाहकार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अ. भा. देववंशी समाज), अनिल लहेरी (डिप्टी डायरेक्टर, CID, पटना बिहार), विजय पटवा (अध्यक्ष गोरखपुर ), अश्विनी आर्य (महामंत्री गोरखपुर), संजय लहेरी (नालंदा ), राजेंद्र देववंशी (फतेहपुर), संजय पटवा (प्रतापगढ़), राजकुमार लहेरी (औरंगाबाद, बिहार ), अनुज देववंशी (रायबरेली), मुक्ता प्रसाद लाक्षाकार (बाँदा ), राजेंद्र पटवा (अध्यक्ष, प्रयागराज), सुभाष (प्रयागराज ) व अन्य स्वजातीय बंधु अन्य जिलों से उपस्थित रहें।पारिवारिक सदस्य और संरक्षक के नाते दयाशंकर मिश्र दयालु (मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने कार्यक्रम में अपना शुभकामना और आशिर्वचन दिया।

कार्यक्रम की व्यवस्था में मदन मोहन सिंह देववंशी (प्रधान संरक्षक, देववंशी समाज) रजत देववंशी (कोषाध्यक्ष, अ. भा. देववंशी समाज ), प्रदीप देववंशी, दीनानाथ देववंशी, अनुराग देववंशी, रोहित देववंशी, सोनू सिंह देववंशी, मनोज सिंह देववंशी, विजयानन्द सिंह देववंशी, कन्हैया सिंह, मनोज सिंह भीम, राजन देववंशी, राजू सिंह देववंशी, विभूति नारायण देववंशी, राहुल सिंह देववंशी, प्यारे लाल देववंशी, राजकुमार सिंह देववंशी, गौतम देववंशी, नयन सिंह देववंशी इत्यादि कार्यकर्ता बंधु लगे रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन सिंह देववंशी (राष्ट्रीय महामंत्री, अ. भा. देववंशी समाज) ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page