खेल
श्रीलंकाई टीम ने बनाया टेस्ट का सबसे बड़ा स्कोर, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कर दिया अनोखा कारनामा
श्रीलंका ने टेस्ट क्रिकेट में तोड़ा भारतीय टीम का रिकॉर्ड
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम ने बिना सेंचुरी के हाईएस्ट टेस्ट स्कोर खड़ा किया। पहली पारी में श्रीलंकाई टीम 531 रन बनाकर ऑलआउट हुई। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच चट्टोग्राम के मैदान पर खेला जा रहा है। रविवार को श्रीलंका ने पहली पारी में 531 रन बनाए। दूसरे दिन स्टंप्स तक बांग्लादेश ने 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं और वह पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश से 476 रन पीछे हैं।

श्रीलंकाई टीम ने इस मैच में टेस्ट का सर्वाधिक स्कोर बनाया और भारत का 48 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। भारत ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 524/9 का स्कोर बनाया था, जिसे अब श्रीलंका ने तोड़ दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी और उसके छह खिलाड़ियों ने पचास प्लस रन बनाए।
इस दौरान प्लेयर नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने जुटाए। उन्होंने 150 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 93 रन की पारी खेली। कामिंदु मेंडिस 92 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 167 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के मारे। दिमुथ करुणारत्ने ने 86 और कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 70 रन जोड़े। दिनेश चांडीमल ने 59 और निशान मदुश्का ने 57 रन का योगदान दिया।
