Connect with us

खेल

लखनऊ सुपरजाइंट्स की पहली जीत, पंजाब किंग्स को 21 रन से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

शनिवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम दमदार शुरुआत मिलने के बावजूद 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।

पंजाब की ओर से कप्तान शिखर धवन की 70 रन की पारी पर पानी फिर गया। लखनऊ की ओर से मयंक यादव ने लगातार तीन विकेट लिए जबकि मोहसिन खान को दो विकेट मिला। इससे पहले लखनऊ की टीम में 8 विकेट पर 199 रन बनाए थे। लेकिन उसने पंजाब की टीम को 5 विकेट पर समेट दिया।इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की शुरुआत दमदार रही। मार्कस स्टायनिस ने 12 गेंद में 19 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 38 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन ने 21 गेंद में 42 रन का योगदान दिया। केएल राहुल 9 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। देवदत्त पडिक्कल 6 गेंद में 9 रन ही बना सके। आयुष 8 और रवि बिना खाता खोले आउट हुए। मोहसिन दो रन बनाकर रन आउट हुए। क्रुणाल पांड्या 22 गेंद में 43 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Loading...

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। धवन और बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई। कप्तान शिखर धवन 50 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि जॉनी बेयरस्टो 29 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने 7 गेंद में 19 रन की पारी खेली। मयंक ने तीन विकेट लेकर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद मोहसिन खान ने शिखर धवन और सैम करन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लियाम लिविंगस्टोन 17 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। शंशाक सिंह ने 7 गेंद में 9 रन बनाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page