Connect with us

वाराणसी

अलग-2 जगहों पर हुए मारपीट में दो लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र को दो अलग-अलग जगहों पर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गये। जहाँ अनेई बाजार निवासी काली प्रसाद उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की रात अनेई मोड़ पर स्थित अपने कटरे के छत पर सोये हुए थे। रात लगभग दस बजे रायपुर निवासी रिंकू पटेल,गोपाल सरोज तथा अखिलेश यादव अपने एक साथी के साथ मेरे छत का दरवाजा तोड़कर छत पर आ गये और जब मैंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मिलकर मुझे बुरी तरह मारा-पीटा।

Loading...

वहीं दूसरी घटना के बाबत भेलखा निवासी राजू राजभर ने पुलिस को बताया कि, बीते गुरुवार की शाम लगभग छ बजे मैं टहलने निकला था। इतने में मुझे अकेला पाकर इदिलपुर निवासी अखिलेश,संजय तथा अनिल हाकी डन्डा तथा पंच से मुझे मारपीट कर अधमरा कर दिया। बड़ागाँव पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page