वाराणसी
क्रिकेट खेल कर ग्रामीणों महिलाओं ने दिया मतदान का संदेश
वाराणसी। बड़ागाँव जागरूकता क्रिक्रेट स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन शनिवार को एसएस पब्लिक स्कूल में किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता मैच के प्रारम्भ में पहला मैच खंड शिक्षा अधिकारी पिंडरा एकादश एवं एसएस पब्लिक स्कूल एकादश के बीच खेला गया जिसमें एस एस पब्लिक स्कूल ने पहले बैटिंग करते हुए 72 रन बनाया जिसमें मुख्य रूप से परितोष सिंह ने 28 प्रमोद 22 श्रृष्टि यादव 9 रन सौम्या सिंह 5 अशोक कुमार 18 एवम अखिलेश 2 विकेट मनीष सिंह 1विकेट धर्मेन्द्र 1विकेट लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी पिंडरा की तरफ से धेमेंद्र 30 राकेश40 की सहायता 74 रन बनाकर मैच 10 विकेट जीत लिया ।

दूसरा मैच गांव की महिला एवम एस एस पब्लिक एस एस पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमे गांव की महिला टीम पहले खेलते हुए 5 ओवर में 15 रन 3 विकेट पर बनाई एस एस पब्लिक स्कूल की श्रृष्टि यादव 5 रन एवं सौम्या के 15 रन की सहायता से 3ओवर मै मैच जीत लिया एस सुजाता सिंह उजाला उपाध्याय दिशा शुक्ला प्रिंका सरोज रूतिशा सिंह चांदनी सिंह ।
कार्यक्रम का उदघाटन डा प्रबोध नारायण सिंह चेयरमैन एस एस पब्लिक स्कूल एवं खण्ड विकास अधिकारी पिंडरा प्रतिनिधि के रूप में रवि प्रकाश सिंह सहायक विकास आधिकारी पिंडरा ने किया। इनके द्वारा सभी मतदाता को मतदान आवश्यक रूप से करने का आह्वान किया गया।
प्रतियोगिता में प्रिंसीपल प्रतिभा सिंह, नोडल श्रवण कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे। मैच के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
