Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने एकल खिड़की का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बुधवार को नगर निगम में स्थित एकल खिड़की ‘‘सिंगल विन्डो सिस्टम’’ पर किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। नगर निगम वाराणसी ने विगत कुछ माह पहले आम नागरिकों के सहुलियत के लिये नगर निगम मुख्यालय भवन में सिंगल विन्डो संचालित किया गया है। जहां पर कोई भी नागरिक नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के लाइसेंस एवं अन्य शुल्कों को एक ही स्थान पर जमा कराने की कम्प्यूटराइज्ड सुविधा दी गयी है, जो सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने निरीक्षण में निर्देशित किया कि, नवीन लाइसेन्स धारक को आनलाइन फार्म उपलब्ध कराया जाय, जिससे के कोई भी नागरिक घर बैठे अपने प्रतिष्ठान का अनुज्ञप्ति पंजीकरण कराते हुये शुल्क जमा कर सके। अभी यह व्यवस्था है कि जिन प्रतिष्ठानों का पंजीकरण का डाटा नगर निगम के कम्प्यूटर में दर्ज है। उन्हीं के द्वारा अपना शुल्क आनलाइन जमा हो सकता है।

साथ यह भी निर्देशित किया गया कि, जन्म मृत्यु पंजीयन शुल्क का भी प्रपत्र आनलाइन तैयार किया जाये। जिससे नागरिक घर बैठे अपना फार्म भरते हुये शुल्क जमा कर सके। निरीक्षण के समय सहायक नगर आयुक्त मनोज कुमार तिवारी, कोआर्डिनेटर कम्प्यूटर सेल, संदीप श्रीवास्तव, प्रोग्रामर दिनेश दूबे उपस्थित थें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page