Connect with us

वाराणसी

फरियादी को न काटना पड़े थाने का चक्कर, इसके लिए करेंगे हरसंभव प्रयास : मोहित अग्रवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बुधवार को चौक थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों की सुनवाई का डाटा चेक करने के साथ-साथ महिला हेल्प डेस्क और साइबर क्राइम डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने परिसर में व्याप्त कमियों का निरीक्षण करने के पश्चात उसे सुधारने का आश्वासन दिया।

कमिश्नर ने थाना कार्यालय, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना व मरम्मत कार्यों की विधिवत समीक्षा की। कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि, किसी भी फरियादी को थानों का चक्कर न काटना पड़े। इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। महिला सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक की समीक्षा की जाएगी। जिससे जिले में प्रत्येक दृष्टि में अपराध समाप्त हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि, प्रत्येक 15 दिन पर उनके द्वारा कमिश्नरेट के प्रत्येक थानों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान थानों पर संसाधनों की कमियों को भी सुधारा जाएगा। साथ ही बैरक में रह रहे पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का भी आकलन किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त के चौक थाने के निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी चंद्रकांत मीणा, एसीपी दशाश्वमेध, चौक थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page