सियासत
दूल्हा कौन बनेगा ?
लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष है। राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार के लिए जोरों-शोरों से जुटी हुई हैं। हर एक पार्टियां उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है। लोकसभा चुनाव पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की पैनी नजर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए इंडी गठबंधन का गठन किया गया था, लेकिन राजनीतिक गलियारे में सारी चर्चाएं और अटकलें इसी गठबंधन को लेकर हैं।

विपक्षी गठबंधन में कौन पीएम पद का उम्मीदवार होगा? इस पर राष्ट्रीय राजनीति में हंगामा मचा हुआ है। किसी एक का भी साफ-साफ नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर सामने नहीं आ रहा है। विपक्षी गठबंधन में अभी तक किसी एक के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन पर अपने एड कैंपेन के जरिए तंज कसा है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें बीजेपी ने लिखा है, ”देखिए…I.N.D.I. अलायंस में Fight, मैं ही दूल्हा हूं Right.”
देखिए…
I.N.D.I. अलायंस में Fight,
मैं ही दूल्हा हूं Right. pic.twitter.com/h0kS4dLW3B— BJP (@BJP4India) March 26, 2024
इसमें जो कलाकार हैं वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राजद नेता लालू यादव, तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं की भूमिका में है। वीडियो में एक दुल्हन अपने लिए दूल्हा ढूंढती है लेकिन सामने दावेदार कई सारे हैं। इस वीडियो के जरिए बीजेपी का इशारा विपक्षी गठबंधन के पीएम उम्मीदवार को लेकर है।
