Connect with us

सियासत

भाजपा का मिशन‌ साउथ, पीएमके के साथ लगेगी नैया पार ?

Published

on

Loading...
Loading...

तमिलनाडु में कुछ सीटों पर भाजपा कड़ी टक्कर देगी

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे के बाद से यहां कुछ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है। जहां पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी, इस बार कुछ सीटों पर वह टक्कर देती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों की राय में ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से सम्भव हो पायेगा।

लोकसभा में 400 का लक्ष्य लेकर चल रही बीजेपी दक्षिण में अपना कुंबा बढ़ाने में जुटी है। बीजेपी ने यहां पीएमके यानी पट्टाली मक्कल काची पार्टी के साथ गठबंधन किया है। यह एक छोटी क्षेत्रीय पार्टी है, जिसके विधानसभा में पांच विधायक हैं। पार्टी के अध्यक्ष अंबुमणि रामदॉस ने कहा कि, वह प्रधानमंत्री मोदी के काम से प्रेरित हैं और देश के विकास में सहयोग के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन किया है।राज्य के कोयंबटूर, चेन्नई नार्थ, चेन्नई साउथ, वेल्लोर, तिरुवन्नमलाई, नमक्कल, नीलगिरीस, पोल्लाचीऔर पेराम्बुर में डीएमके, अन्नाद्रमुक और भाजपा में त्रिकोणीय लड़ाई होने की सम्भावना जताई जा रही है।

चेन्नई साउथ में डीएमके की सिटिंग सांसद थमिझाची थंगापांडियन को एडीएमके के जे. जयवर्धन और भाजपा की तमिलिसाई सौन्दरराजन से जबर्दस्त चुनौती मिल रही है। चेन्नई नार्थ में डीएमके के कलानिधि वीरासामी, एडीएमके के रायपुरम आर मानो और भाजपा के आर सी पाल नागराज के बीच मुकाबला है। तमिलनाडु विधानसभा में पीएमके चौथे नंबर की पार्टी है और विधानसभा में पार्टी के पांच विधायक हैं। बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी को कुल 3.8 फीसदी वोट मिले थे। बीजेपी के साथ गठबंधन में पीएमके को 10 सीटें दी गई है।

पीएमके पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि पिछले दस साल से दिल्ली में पीएमके एनडीए का हिस्सा रही है लेकिन अब हमने गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। पीएमके ने तमिलनाडु में बीजेपी के साथ गठबंधन किया है और सीट शेयरिंग फाइनल की है। बीजेपी राज्य की 39 में 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पीएमके 10 सीटों के साथ मैदान में होगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page