Connect with us

सियासत

कंगना रनौत को बीजेपी ने दिया टिकट, मेरठ से चुनावी रण में राम

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों को टिकट मिली है। वहीं, पार्टी ने इस बार कंगना रनौत और अरुण गोविल जैसे चौंकाने वाले नाम भी बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। बीजेपी ने कंगना रनौत को हिमाचल की मंडी सीट से टिकट दिया है। हालांकि टिकट मिलने से एक दिन पहले ही कंगना ने कहा था “माता की कृपा होगी तो लड़ूंगी चुनाव।”

तो वहीं मेरठ से इस बार रामायण के राम अरूण गोविल को लोकसभा टिकट मिला है। अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1952 को मेरठ के अग्रवाल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम चंद्रप्रकाश गोविल था। उनके पिता नगर निगम के जल-कल विभाग में इंजीनियर थे। अरुण की मां का नाम शारदा देवी था। शारदा देवी एक गृहिणी थीं। अरुण गोविल की शिक्षा मेरठ के ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हुई है।

Loading...

इसके अलावा भाजपा ने जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुल्तानपुर से दोबारा मौका दिया है, वहीं उनके बेटे और पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है और उनकी जगह जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। इसके अलावा 109 प्रत्याशियों को भाजपा ने टिकट दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page