बड़ी खबरें
मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, 60 से ज्यादा मौत और सैकड़ों घायल
मॉस्को में हुए आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा, कहा- भारत रूस के साथ खड़ा
सैन्य वर्दी पहने पांच आतंकियों ने गोलीबारी के साथ की बमबाजी
रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार की शाम को गोलीबारी और विस्फोट की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सैन्य वर्दी पहने पांच आतंकियों ने गोलीबारी करने के साथ विस्फोट भी किया, जिसमें कम से कम 60 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 145 घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी ISIS K आतंकी संगठन ने ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूस की राजधानी मास्को के क्रोकस सिटी हॉल में चार से पांच बंदूकधारियों ने घुसकर लोगों की भीड़ पर स्वचालित हथियारों से गोलियां बरसा कर कम से कम 60 से ज्यादा लोगों की हत्या कर की। जबकि 100 से अधिक लोग इस आतंकी हमले में घायल हुए हैं। हमलावरों ने विस्फोटकों का भी इस्तेमाल किया।गोलीबारी और बमबाजी के बाद हाल में आग लग गई। बचाव कार्य के लिए 70 से अधिक एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मॉस्को में हुए आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम मास्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”
