Connect with us

अपराध

सिगरा में पकड़े गए दो शातिर लुटेरे, फोन और बाइक बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सिगरा पुलिस ने लूट और छिनैती की घटना में शामिल दो शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,60,000 रुपए मूल्य के 11 मोबाइल फोन्स और चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

इस संबंध में सिगरा थाने में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसीपी चेतगंज नीतू ने बताया कि, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन और अपर पुलिस आयुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा पुलिस ने धारा 392 के तहत और धारा 379 के तहत भेलूपुर से संबंधित अभियुक्तगण दीपक रावत उर्फ मंगल निवासी योग नगर कॉलोनी, गांधी चबूतरा शिवपुरवा और गौरव भारती निवासी निवेदिका स्कूल, मोतीझील, महमूरगंज को संपूर्णानंद स्टेडियम के पीछे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

सहायक पुलिस आयुक्त नीतू ने बताया कि, आवेदक विशाल कुमार पटेल (निवासी वरुणा पुल थाना कैंट) से 19 मार्च को सूचना मिली थी कि 14 मार्च को रात 10:30 बजे मारुति शोरूम के सामने नरसिंह अपार्टमेंट के गेट पर आवेदक की पत्नी मोनिका खड़ी थी तभी दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए और उनकी पत्नी का मोबाइल जबरदस्ती छीन कर फरार हो गए।  सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को दोनों अभियुक्त को स्टेडियम के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, हम लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लूट और छिनैती करते हैं। इसके पहले हमने सिगरा, भेलूपुर से भी इसी मामले में जेल जा चुके हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि, बरामद हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल हम लोगों ने भेलूपुर से चुराई थी।

बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उप निरीक्षक सौरभ पांडे, रंजीत कुमार श्रीवास्तव एवं कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह अनूप कुशवाहा चिंता हरण विनोद कुमार और अजीत कुमार गौड़ शामिल रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page