Connect with us

वायरल

सिद्धू मूसेवाला के परिवार में लौटी खुशियां, मां ने बेटे को दिया जन्म

Published

on

Loading...
Loading...

दिवंगत सिंगर, सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 की उम्र में रविवार को बठिंडा के जिंदल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल से एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें जन्में बच्चे के साथ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह नजर आ रहे हैं। उनके साथ दो नर्स भी बैठी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Loading...

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘शुभ दीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है।’

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page