Connect with us

वायरल

यूट्यूबर एल्विस यादव गिरफ्तार, इतने दिन बीतेगा जेल में

Published

on

Loading...
Loading...

नोएडा की एक रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी के मामले में फंसे यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। सूरजपुर न्यायालय में नोएडा पुलिस ने एल्विश को पेश किया गया। अदालत ने एल्विश यादव को वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Loading...

इससे पहले नोएडा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रेव पार्टी में छापेमारी की थी जहां से 9 जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद किया था। इनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2- दो मुंहे सांप और एक रैट स्नेक था। जांच के लिए इसे FSL लैब भेजा गया था। इसी मामले में दर्ज शिकायत में एल्विश यादव का नाम भी जोड़ा गया था। तब जांच के आधार पर नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एल्विश की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। बाद में सांसद मेनका गांधी ने एल्विस को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page