Connect with us

वाराणसी

नवागत नगर स्वास्थ्य अधिकारी का अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने किया स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सोमवार को वाराणसी नगर निगम में नवागंतुक नगर स्वास्थ्य अधिकारी, प्रदीप कुमार शर्मा को उनके कार्यालय में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल भगवान बुद्ध की तस्वीर देखकर उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया तथा सफाई कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा।

समस्याओं में नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का ई. पी.एफ नंबर ई. एस आई इ. नंबर नियुक्ति पत्र आदि उपलब्ध कराना ,लंबे समय से स्थाई सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठता सूची बनाकर उन्हें सफाई सुपरवाइजर बनाने का काम किया जाए, लंबे समय से जमे भ्रष्ट खाद्य एवं सफाई निरीक्षक तथा सफाई मेंठ एक ही वार्ड में जमे हुए हैं उन्हें स्थानांतरित करना, तथा आउटसोर्सिंग के सफाई कर्मचारियों के समस्याओं के निस्तारण के लिए आउटसोर्सिंग के संबंधित कंपनी का कार्यालय नगर निगम में स्थापित करना व कारण आउटसोर्सिंग के सफाई कर्मचारियों को कार्य से बाहर निकाल देना आदि संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने व स्वागत करने में मुख्य रूप से अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पूर्वांचल अध्यक्ष गोपाल प्रसाद एडवोकेट अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला महासचिव मनोज पाल राम तीरथ राम प्रकाश अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page