Connect with us

वाराणसी

बालिका के साथ छेड़खानी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के रसूलगढ़ पंचकोशी एरिया में 2 दिनों पूर्व 11 वर्षीय बालिका के साथ प्रदीप यादव व एक अन्य युवक ने छेड़खानी के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन सारनाथ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। थक-हारकर पीड़िता ने सोमवार को पुलिस आयुक्त से मिलकर इस घटना से अवगत कराया है। देखना यह है कि पुलिस क्या कदम उठाती है।

Loading...

पीड़ित बच्ची ने बताया कि, “वह 9 मार्च को दोपहर 3:30 बजे बकरी चराने सीवान गई हुई थी। प्रदीप यादव और बेबी यादव का भाई मेरे पास आकर मुझे पैसा देने लगे और कहा की तुम मेरे पास आओ। इस दौरान उन दोनों युवकों ने मेरे साथ छेड़छाड़ करते हुए बलात्कार का प्रयास किया। मैंने जब इसका विरोध किया तो उन दोनों ने धमकाते हुए कहा, अगर इस घटना का किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे और पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी”।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page