Connect with us

अपराध

करोड़ों का धन गबन करने वाला लेखाकार गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड वाराणसी इकाई के तात्कालीन लेखाकार श्रीप्रताप सिंह निवासी रामपुर बरकोनिया सोनभद्र को ईओडब्ल्यू वाराणसी ने 7 करोड़ रुपए की शासकीय धन गबन के आरोप में रविवार की रात राबर्ट्सगंज कस्बा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

अभियुक्त के विरुद्ध गाजीपुर के थाना गहमर पर वर्ष 2017 में शासकीय धन के धोखाधड़ी से गबन किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत है। वर्ष 2012- 13 के दौरान उत्तर प्रदेश शासन ने गाजीपुर के ब्लॉक भदौरा अंतर्गत पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए करोड़ों का धन उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड वाराणसी इकाई को आबंटित किया था।

Loading...

गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ/वाराणसी लाल साहब यादव के द्वारा निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी रामाश्रय सिंह और रोहित सिंह की टीम गठित की गई थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page