Connect with us

अपराध

सुभासपा महिला नेता की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकुओं से गोद डाला; गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात

संतकबीरनगर में सुभासपा की महिला नेता नंदिनी राजभर की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वह पार्टी की महिला सभा की प्रदेश महासचिव थी।आरोपियों ने घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या की है। घटना के पीछे जमीनी विवाद का कारण सामने आ रहा है। दिनदहाड़े हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

Loading...

घटना कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डीघा गांव की है। बताया जा रहा है कि नंदिनी राजभर ससुर वाले मुकदमे में अगुवाई कर रही थी। एक सप्ताह पहले रिश्ते के ससुर का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हत्या किसने की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page