अपराध
बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने की मारपीट, तोड़ा मोबाइल
बांदा। जिले में रविवार को मर्दन नाके टेलीफोन टावर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक अकेले व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल तोड़ दिया। इस घटना का पूरा विवरण सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।पीड़ित व्यक्ति ने किसी तरह घटनास्थल से भागकर अपनी जान बचाई और अपने साथ हुए घटनाक्रम के मामले में नजदीकी थाने में तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि, वह जमालपुर लाल खां निवासी, हरदौल तलैया, सर्दन नाका का रहने वाला है। रविवार को अपराह्न 11:30 बजे वह अपनी दुकान खोल रहा था। उसी समय उसकी दुकान पर तीन लड़के आए जिनका नाम शादाब, अददू उर्फ आदिल और शाहरुख है। तीनों व्यक्तियों ने बिना किसी कारण के गाली गलौज करते हुए मुझे मारने लगे और कहने लगे कि जो कोई भी बोलेगा, सबको मारेंगे। इस दौरान उन तीनों ने मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया और कहा कि अगर शिकायत करेगा तो जान से मार देंगे। थाना प्रभारी से मेरी विनती है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।
