अपराध
शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से स्कूटी बरामद
वाराणसी। शुक्रवार को थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस टीम ने चोरी करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक होण्डा एक्टिवा स्कूटी (UP 32 KQ 3997) बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी प्रिया मेंहदीरत्ता की अज्ञात व्यक्ति द्वारा होंडा एक्टिवा स्कूटी चोरी हो गई थी जिसका उन्होंने लालपुर पांडेयपुर के थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त गोपाल गुप्ता ने बताया कि, उसने यह स्कूटी 11 फरवरी की शाम टीवीएस एजेंसी, पहड़िया के बाहर से चोरी की थी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, विजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र मौर्या, कांस्टेबल रवीन्द्र कुमार यादव एवं सूरज तिवारी शामिल रहें।
