Connect with us

सियासत

चंदौली से वीरेंद्र सिंह ही होंगे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार, ललितेशपति त्रिपाठी को भदोही से हरी झंडी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली/वाराणसी : चंदौली संसदीय सीट से प्रदेश के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता वीरेंद्र सिंह के इंडिया गठबंधन से चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। वह चंदौली संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। जबकि उन्हें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों का समर्थन प्राप्त रहेगा।

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेशपति त्रिपाठी के लिए चंदौली से सीट मांगकर इंडिया गठबंधन में पेंच फंसा दिया था। लेकिन बाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत के बाद आपसी सहमति बन गई और ललितेशपति त्रिपाठी को भदोही सीट से लड़ाने का निर्णय लिया गया है।

यह दोनों प्रत्याशी इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार होंगे और उनके खिलाफ इंडिया गठबंधन के घटक दल का कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ेगा। माना जा रहा है की गठबंधन का प्रत्याशी होने के नाते चंदौली संसदीय सीट से वीरेंद्र सिंह और भदोही से ललितेशपति त्रिपाठी कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page