Connect with us

पूर्वांचल

100 रूपये न देने पर पति ने सोती पत्नी को‌ उतारा मौत के घाट

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के लौबंद गांव में 100 रुपये न देने से नाराज पति ने सोती पत्नी के उपर कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की जान ले ली। घटना के पीछे पति के शकी मिजाज को भी कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चों के सामने ही शराबी पति ने अपनी पत्नी को जमकर पीटा था। जिले में पिछले 20 दिनों के अंदर कत्ल की यह पांचवीं घटना है।

बता दें की म्योरपुर थाना क्षेत्र के लौबंद गांव निवासी राजेंद्र खरवार रेणुकूट में मजदूरी करता है। वह नशे का आदी है। उसकी पत्नी देवंती उम्र 37 वर्ष भी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थी। देर शाम खाने के लिए अंडा बना था।पति ने देवंती से सौ रुपये मांगे। पत्नी ने अभी पैसे न होने की बात कहते हुए मना कर दिया। इससे गुस्साए राजेंद्र ने देवंती की पिटाई की और फिर कहीं चला गया। रात में घर आने के बाद सभी खाना खाकर सोने चले गए। भोर में करीब तीन बजे राजेंद्र उठा और घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया। एक के बाद एक तीन प्रहार से देवंती लहूलुहान हो गई। घटना के वक्त तीन बच्चे भी पास में ही मौजूद थे। बेटी सुनीता आसपास के लोगों की मदद से आनन-फानन मां को म्योरपुर सीएचसी ले गई, जहां से जिला अस्पताल और फिर वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। रविवार को ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान देवंती ने दम तोड़ दिया।

Loading...

घटना के सूचना पर म्योरपुर पुलिस मौक़े पर पहुंच घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के बच्चों व पास-पड़ोस के लोगों से जानकारी लिया। वहीं एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि, महिला का पति शराब का आदी था और पत्नी पर शक किया करता था, दोनो का आपसी विवाद देर शाम को हुआ था। वही भोर में पति ने पत्नी को सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। बच्चों के शोर मचाने के बाद घायल महिला को ज़िला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया था। ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वाराणसी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page