Connect with us

पूर्वांचल

INDIA गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह को महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री वीरेंद्र सिंह को उनके आवास पर महानगर अध्यक्ष कांग्रेस श्री राघवेंद्र चौबे के अगुवाई में कांग्रेसजनों ने भेंट कर सम्मानित किया उन्हें मजबूती से चुनाव लड़ने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि, किसान, नारी, श्रमिक, भागीदारी और युवा को न्याय दिलाने के लिए अब समाजवादी पार्टी भी हमारे साथ इस न्याय युद्ध में शामिल हो चुकी है।उत्तर प्रदेश में औपचारिक गठबंधन हो गया है हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे व जनविरोधी ताकत को मिलकर हराएंगे। ऐसे में वाराणसी के निवासी पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह जो पुराने राजनीतिज्ञ हैं, अनुभवी हैं, विधायक व मंत्री के दायित्वों का निर्वहन कर चुके है ऐसे में समाजवादी पार्टी द्वारा इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को बनाया है। यह हर्ष का विषय है, उसी कड़ी में आज हम कांग्रेसजन उनके निवास स्थान जाकर उनका सम्मान करते हुए शिष्टाचार भेंट किया। साथ ही हम सबने यह संदेश दे दिया है की हमलोग एकजुटता के साथ पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे।जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA 🇮🇳

इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग की अपील किये।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप चौबे,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह,पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे,महानगर महा सचिव रोहित दुबे,पीयूष श्रीवास्तव,महेश चौबे.परवेज खान,विनीत चौबे,अनुज यादव,दीपक मिश्रा, अनिल कुमार समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page