पूर्वांचल
तहसील दिवस में डीएम-एसपी से रोते हुए बोला पुजारी, घर में मछली व सुअर का मांस फेंक रहा दबंग
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील पर मंगलवार को समाधान दिवस में डीएम-एसपी के सामने एक पुजारी रो पड़ा। उसका आरोप है कि दलित समाज के एक व्यक्ति ने उसके मकान का रास्ता अवरुद्ध कर रखा है। विरोध पर जहां उसे व उसकी पत्नी बच्चों की वो पिटाई कर रहा वही घर के अंदर मछली व सुअर का मांस फेंक रहा है।
ये मामला कूरेभार के धन्नजई गांव का है। अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।धन्नजई गांव निवासी रामजनक मिश्रा ने बताया कि पड़ोस के दलित समुदाय से आने वाले बैजनाथ ने हमारा दरवाजा बंद कर दिया है। हमारे घर में मछली-सुअर का मांस फेक रहा है। बार-बार हमें और हमारी पत्नी को मारते हैं। हम बार-बार थाने और एसडीएम के पास जाते हैं मगर कोई सुनने वाला नहीं। वो ये कहते हुए फफक कर रोने लगा। उसने ये भी बताया कि सांसद ने एसओ को लिखकर दिया लेकिन तब भी दरवाजा खुल नहीं रहा है। उसने क्षेत्रीय विधायक विनोद सिंह से भी प्रकरण को बताया लेकिन आरोप है कि उनके पास भी कोई सुनवाई नहीं हुई।वहीं रामजनक के साथ कई भाजपा पदाधिकारी भी पहुंचे थे।

इसमें यमुना प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि दो-तीन वर्षों से चाहे जो कार्यकर्ता हो उसका उत्पीड़न हो रहा है। सताया जा रहा है। कोई मानसिक रूप से कोई शारीरिक रूप। न कोई तहसील में मदद करने को तैयार है न कोई थाने में मदद को तैयार। सब निराश और हताश होकर भगवान के भरोसे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एमपी-एमएलए पदाधिकारी सुनता नहीं कोई। हंसता है केवल,हां उनका कोई काम हो तो आप लग जाइए।
