Connect with us

सियासत

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र भाजपा में शामिल

Published

on

वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, वह इससे पूर्व कांग्रेस में थे। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विभाकर शास्त्री को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस मौके पर विभाकर ने कहा कि, “सर्वश्रेष्ठ भारत एक भारत और विकसित भारत”। यह सब सुनकर हमें और हर भारतीयों को गर्व होता है। हम लोग चाहते हैं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनें। इसी पर हम मिलकर काम करेंगे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि, हमें भरोसा है आप और आपके साथ आए सैकड़ो कार्यकर्ता यूपी की 80 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने की मुहिम में एक साथ जुड़कर काम करेंगे। तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का भाजपा का संकल्प है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page