Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी आज आएंगे काशी, पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का लेंगे जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे के तहत तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम शहर पहुंचेंगे। तकरीबन 16 घंटे के काशी प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन, बैठक और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री का राजकीय हेलीकॉप्टर मंगलवार की शाम लगभग चार बजे बीएचयू हेलिपैड पर उतरेगा। उसके बाद सड़क मार्ग से सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास की जन्मस्थली जाएंगे और विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद बीएचयू और वहां से पुलिस लाइन जाएंगे। सर्किट हाउस में वह प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

सीएम योगी का कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने का कार्यक्रम है। इस बीच मुख्यमंत्री सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम और रोप-वे प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री करखियांव में अमूल डेयरी प्लांट और भेल इंडिया की जमीन पर प्रस्तावित निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page