Connect with us

वाराणसी

राजकीय महिला महाविद्यालय बीएलडब्ल्यू में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एकदिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।राजकीय महिला महाविद्यालय बीएलडब्लू वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवकों का एकदिवसीय शिविर संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर शुभलक्ष्मी त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन द्वारा किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं एक दिवसीय शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वयंसेवकों के भीतर राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा के प्रति जागरूक बनाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौम्या शर्मा ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य परिचर्या के विषय में प्रशिक्षक सुश्री सबा एवं सुश्री साक्षी द्वारा स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण प्रदान कराया। इस अवसर पर डॉक्टर रचना शर्मा द्वारा स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए काव्य पाठ किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया एवं महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता का कार्य किया। साथ ही “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है” इस विषय पर स्वयंसेवकों के बीच एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गोमतेश्वर पाल,डॉ. कमलेश कुमार तिवारी , डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. स्मिता, डॉ. संजय, डॉ. रचना शर्मा डॉ. उमा श्रीवास्तव, डॉ. अनुज कुमार सिंह, निरंजन पांडे, डॉ. मनीषा सिंह, दुर्गा, जूली आदि उपस्थित रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page