Connect with us

सियासत

9 वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार, दो डिप्टी सीएम सहित 8 मंत्रियों ने शपथ ली

Published

on

Loading...
Loading...

राजनीतिक गलियारे में तमाम उथल-पुथल के बाद नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने रविवार सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था।

Loading...

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा‌ और अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है। सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page