Connect with us

वाराणसी

वरिष्ठ पत्रकार को मीडियाकर्मियों ने शोकसभा कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दिवंगत पत्रकार पुरुषोत्तम सिंह को मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनपद वाराणसी के समस्त मीडियाकर्मियों साथियों ने दो मिनट का मौन शोकसभा कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान अपने बीच के पत्रकार रहे पुरुषोत्तम सिंह के आकस्मिक निधन से उपस्थित मीडिया कर्मियों की आँखे नम हो गई। साथियों ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति कभी पूरी नही हो सकती। बताते चले कि दिवंगत पत्रकार पुरुषोत्तम सिंह को ब्रेन हैमरेज से बीते दिनों मौत हो गई थी। उनकी एक मात्र चार वर्ष की पुत्री है जिसको छोड़कर वह इस दुनियां से चले गए है। परिजनों का हाल बुरा है।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से आरिफ अंसारी, नीरज सिंह आलोचक, संजल प्रसाद, अजीत कुमार दादा, अशोक पाण्डेय,जावेद खान, कलाम भाई, अतुल राय, सुनील जयसवाल, कन्हैया, बृजेश यादव, मनन, आशुतोष सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, बजरंगबली तिवारी, बबलू चौरसिया, मनीष जायसवाल, मो० ज़ाहिद, अभय मिश्र, ए पी सिंह, अनिल अस्थाना, श्रीकांत उपाध्याय, सतीश नंदा, अमल श्रीवास्तव, विनीत, मनीष उपाध्याय,सोनू सिंह,अभिनव राय,अभिषेक दुबे, राजेंद्र श्रीवास्तव पप्पू, अनिल अग्रहरि, दुर्गेश यादव,आदि पत्रकार शामिल रहें!

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page