Connect with us

वाराणसी

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में एन.सी.सी कैडेटों की भर्ती

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे और दूसरों को भी सजग करते रहें – एनसीसी अधिकारी डॉ विजेंद्र कुमार आर्य.

Loading...

वाराणसी: सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षान्त प्राङ्गण में एन.सी.सी. कैडेटों की भर्ती आज आयोजित की गई। जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग ग्रहण किया गया। एन.सी.सी.की भर्ती को सुचारू रूप से करवाने के लिए यू.पी.कालेज से 100 यू.पी.बटालियन एन.सी.सी.के पदाधिकारियों का भी सराहनीय योगदान रहा। जिसमें कमान अधिकारी इला वर्मा महोदया के द्वारा एन. सी.सी. कैडेटों को उद्बोधन तथा नये भर्ती होने वाले कैडेटों का भर्ती के समय निरीक्षण किया गया। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक एन.सी.सी.अधिकारी डा विजेन्द्र कुमार आर्य ने एन.सी.सी. हेतु भर्ती होने आये छात्रों को उद्बोधन देते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र उन्नति में अपना योगदान दे जिससे राष्ट्र निरन्तर नित नये नये कीर्तिमान स्थापित कर ऊँचाईयों की ओर अग्रसर होता रहे साथ ही छात्रों से आह्वान किया कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे और दूसरों को भी सजग करते रहें।
इस भर्ती के समय यू.पी.100 बटालियन के पदाधिकारी अंजनी कुमार और विदुर सिंह, भूपेन्द्र सिंह,प्रो दिनेश कुमार गर्ग, डॉ विजय कुमार शर्मा आदि की भी गरिमामयी उपस्थिति रही और विश्वविद्यालय के अन्य एन.सी.सी. कैडेट डूगर शर्मा, अभिषेक शुक्ल, विवेक, केतकी यादव आदि भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page