Connect with us

अपराध

चेतगंज पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2023 धारा 363,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त साहिल पुत्र पुल्लू निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज वाराणसी को आज दिनांक 22.09.2023 को आईटीआई मार्ग चौकाघाट से गिरफ्तार किया गया। अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

Loading...

चेतगंज वाराणसी पर वादिनी मुकदमा द्वारा अपनी नाबालिग लड़की को प्रतिवादीगण द्वारा बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी गयी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/2023 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा जिस पर थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग उपरोक्त से संबंधित नाबालिग अपृहता को मुखबिर खास की सूचना पर रामकटोरा तलाब के पास से बरामद किया गया। विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी। जिसके क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त साहिल पुत्र पुल्लू निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज वाराणसी को आईटीआई मार्ग चौकाघाट से गिरफ्तार किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page