Connect with us

वाराणसी

मंत्री अनिल राजभर ने पौधारोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

250 फलदार पौध जन मानस को वितरित कर शपथ दिलायी कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौध का रोपण करें

Loading...
   वाराणसी। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को आशापुर क्षेत्र के अन्तर्गत शीतल उपवन में आंवला के दो पौध का रोपण किया तथा आम, अमरूद, आंवला के 250 फलदार पौध जन मानस को वितरित करते हुए यह शपथ दिलायी कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौध का रोपण करें तथा उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करें। साथ ही साथ दिनांक 22 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता प्रदान करें। 
   इस अवसर पर वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह एवं वन विभाग के स्टाफ तथा स्थानीय निवासी एवं जनमानस भी उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page