Connect with us

अपराध

लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा एक बाल अपचारी समेत कुल दो शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कब्जे से चोरी के 11 मोबाईल फोन व 1600/-रू0 नगद बरामद

Loading...

वाराणसी: अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1 पंकज गुप्ता पुत्र पतालू गुप्ता निवासी- 5/177 पहडिया चौराहा बेला रोड थाना सारनाथ कमि० वाराणसी समेत 01 बाल अपचारी को 13जुलाई को गाजा गली के पास पहडिया मण्डी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त बाल अपचारी के कब्जे से चोरी के कुल 11 मोबाईल फोन बरामद किये गए। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-193/23 धारा 411/414 भा.द.वि. पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page