Connect with us

वाराणसी

नगर की अग्रणी समाजिक संस्था संकल्प ने रथयात्रा मेला के अंतिम दिन भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को चढ़ाया भोग – प्रसाद

Published

on

Loading...
Loading...


रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प ने आज लक्खा मेलों में से एक रथयात्रा मेले के अंतिम दिन भगवान श्री जगन्नाथ ,बलभद्र ,एवं सुभद्रा को तुलसी दल के साथ मौसमी फल, नानखटाई,मिष्ठान, जगन्नाथी पान व माखन माखन मिश्री का भोग चढ़ाया और आरती पूजन किया । तत्पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वास्थ्य लाभ के पश्चात भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा जी के साथ भ्रमण को निकले भगवान श्री जगन्नाथ का विधिवत आरती पूजन कर भोग चढ़ाया गया।
इस अवसर पर संस्था के आलोक जैन, लव अग्रवाल, गीता जैन, अभिषेक अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, संजय गिरिराज, पंकज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शालिल शाह, वंदना शाह आदि उपस्थित थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page