Connect with us

वाराणसी

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे डॉ ज्योत्सना श्रीवास्तव के आवास पर

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज सायंकाल भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक डॉ ज्योत्सना श्रीवास्तव के शिवाजी नगर स्थित आवास पर पहुंचे। विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

Loading...

प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता का कुशलक्षेम पूछा व चाय पर चर्चा की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी भाजपा जनों के बीच उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय हरीश जी से जुड़े कई प्रसंग भी सुनाए।

उनके साथ उपस्थित थे महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, महानगर महामंत्री अशोक पटेल व जगदीश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अमित राय, सौरभ सिंह मुन्ना, पार्षद प्रतिनिधि पुन्नूलाल बिंद, कुशाग्र श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल व अन्य।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page