Connect with us

अपराध

51 किलो अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को लंका पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराधों एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आर0 एस0 गौतम पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लंका की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विश्वसुन्दरी पुल से मलहिया ढलान के पास टाटा टिगोर कार नं0 UP 70 EN 9788 को चेक किया गया तो दो प्लास्टिक बोरे में कुल 51 किलो अवैध गांजा अभियुक्तगण ओमप्रकाश जायसवाल पुत्र स्व0 लालचन्द्र जायसवाल निवासी 95/10 चकलाल मोहम्मद मलहरा रेलवे क्रासिंग के पास थाना नैनी प्रयागराज, रेणुकेश्वर उर्फ चंदन कोरी पुत्र स्व0 रामआसरे कोरी निवासी म0नं0 105 / 13 चकदाऊद नगर नैनी सब्जी मण्डी थाना नैनी प्रयागराज के कब्जे से बरामद हुआ। अभियुक्तगण की जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्तगण ओमप्रकाश उपरोक्त के पास से एक अदद मोबाइल फोन वीवो कम्पनी, आधार कार्ड, व 550 रुपये नगद, रेणुकेश्वर उर्फ चंदन कोरी उपरोक्त के पास से एक मोबाइल फोन रेडमी कम्पन्नी व 200 रुपये नगद बरामद हुआ। अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लेकर किया माल की बरामदगी। वाहन टाटा टिगोर संख्या UP 70 EN 9788 को 207 एम0वी0 एक्ट में सीज कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0219/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 34 भादवि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page