Connect with us

वाराणसी

रामनगर सामने घाट पुल पर किसी भी दशा में भारी वाहन नहीं जायेंगे-पुलिस कमिश्नर

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे-जिलाधिकारी

Loading...

वाराणसी: काशी की जनता को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में किसी प्रकार से आवागम की असुविधा न होने पाये इसके लिए सड़कों, फ्लाई ओवर बनाने की सम्भावना को मूर्त रूप देने के लिए कल ही मंत्री रवीन्द्र जायसवाल तथा दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ ने जिलाधिकारी एस राजलिंगम व सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में मंथन किया था।
आज पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन तथा जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने रामनगर सामने घाट पुल का निरीक्षण किया और भारी वाहनों को इस पुल पर आने-जाने से रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पूर्व पुल के दोनों छोर पर हाइट गेज लगाये गये थे जिसको बड़ी वाहन के द्वारा कई बार तोड़ दिया गया।
पुलिस कमिश्नर द्वारा निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर दोनों छोर पर और मजबूत डबल हाइट गेज लगवाये जायें जिसमें एक गेज के अलावा दूसरा हाइट गेज पहले वाले से कम ऊंचाई का हो।
‌इसके अलावा बीएचयू मार्ग के बाटल नेक /संकरे मार्गों व अतिक्रमण वाले स्थान भी देखे गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page