Connect with us

वाराणसी

जल शक्ति मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा होने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी-स्वतंत्र देव सिंह

Loading...
   वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान किसानों के हित में कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फसल की बोआई के समय नहरों में सिल्ट सफाई का कार्य अभियान चलाकर कराया जाए। उन्होंने नहरों की पटरियों को भी ठीक कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि नहरों में टेल तक पानी अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाए। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी नियमित रूप से भ्रमण करें और किसानों के बीच में जाए।
   मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोई भी सरकारी भूमि कब्ज़ा नही होना चाहिये। कोई सरकारी भूमि कब्ज़ा होती है, तो उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसानों और गरीबों का चिंतन करें समस्याओं के बारे में सोचें, सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर समस्याओं का चिंतन करें।

उन्होंने कहा कि नहरों की पुलिया रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण करे, जिससे सभी पुलिया सुंदर एवं चमकती रहना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए की जेई की मीटिंग नियमित करें।
सभी गेस्ट हाउस अच्छे होने चाहिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने बाढ़ से संबंधित परियोजनाओं, कार्यों, सिल्ट सफाई, वर्तमान परियोजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शहर में एसटीपी के संबंध में जानकारी के दौरान बताया गया कि कुल 7 हैं और एक 55 एमएलडी का प्रपोजल गया है।सभी नालों को यथाशीघ्र टेप करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे गांव जहां पर जल निकासी की समस्या है वहां डीपीआर बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सामने घाट नाले का मुद्दा उठाया और और वहां पर पंप न लगाए जाने से बाढ़ के समय होने वाली दिक्कत के बारे में आगाह किया जल शक्ति मंत्री ने इस मामले को विस्तारित करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी में जल जीवन मिशन की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी और शेष कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए उन्होंने पंप हाउस में वृक्षारोपण कराने उनकी रंगाई पुताई कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने वाराणसी में डार्क जोन की स्थिति के बारे में पूछताछ की और उसे समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया। उन्होंने आराजीलाइन के जिन गांव में तालाब नहीं है, वहां तालाब निर्मित कराने का निर्देश दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page