Connect with us

वाराणसी

श्री विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं, श्रमिकों व व्यापारियों में संकल्प अन्नक्षेत्र ने किया प्रसाद वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। श्री संकटमोच हनुमान को भोग लगाने के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, क्षेत्र में जीवीकोपार्जन के लिए कठिन श्रम करने वाले श्रमिकों एवं व्यापारियों में अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में शनिवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद सर्राफ के सामने प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। जिसका लाभ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्राप्त किया।

प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रमिक मंगल प्रसाद ने बताया कि विगत कई सप्ताह से वो नियमित यहां आकर प्रसाद ग्रहण करने आते है। जिससे उनका एक पहर का भोजन हो जाता है। यह सेवा अगर प्रति दिन सुलभ हो जाए तो हम जैसे श्रमिक तपके के लोगों को लाभ मिले। श्रद्धालु संगीता ने कहा कि धूप में काफी प्रयास के बाद बाबा श्री विश्वनाथ का दर्शन प्राप्त हुआ। उसके बाद यहां शिविर में प्रसाद ग्रहण कर अच्छा लगा। ऐसी सुविधा होने से लोगों को सहुलियत हो जाती है।

सूच्य हो कि संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में विगत एक वर्ष पूर्व सहयोगियों के सहयोग से प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके तहत प्रत्येक शनिवार को प्रसाद वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर संकल्प संस्था के सदस्य डा.सतीश चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि प्रसाद वितरण के सेवा कार्य से जो मन को शांति प्राप्त होती है वह जीवन को और आनंदित करती है। कुछ स्वजनों के सहयोग से प्रारंभ हुआ यह शिविर अब एक कारवां बन गया हैं और दानदाताओं, सहयोगियों व लाभार्थी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। संकल्प अन्न क्षेत्र का यह स्वरूप हमें और प्रोत्साहित करता है।

प्रसाद वितरण में डॉ.सतीश चंद्र अग्रवाल, मृदुला अग्रवाल, श्रीमती सुनीता (लखनऊ), मृदुला रानी, माधव सोनी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (चंपालाल), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), लव जी अग्रवाल, अमित, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page